गरीब प्रोडक्शन के निर्देशक और मेंटलिस्ट रवि निगम ने विपरीत परिस्थितियों में भी बनाया अपना अलग रास्ता

गरीब प्रोडक्शन के निर्देशक और मेंटलिस्ट रवि निगम ने विपरीत परिस्थितियों में भी बनाया अपना अलग रास्ता

निर्देशक रवि निगम की जर्नी मायानगरी में अद्भुत रही है। उनका मानना है कि अगर आपको रास्ता नहीं मिल रहा है तो फिर राह को क्रिएट कर लो। उन्होंने इसी सिद्धांत पर More »

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय युवा तैराक आर्यन सुरजीत दडियाला की सक्सेस पार्टी में सेलेब्स की उपस्थिति

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय युवा तैराक आर्यन सुरजीत दडियाला की सक्सेस पार्टी में सेलेब्स की उपस्थिति

भारत के युवा तैराक आर्यन सुरजीत दडियाला ने गलील सागर तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस विश्व कीर्तिमान की सफलता का जश्न मुम्बई में शानदार ढंग से मनाया गया जहां समुद्राजा आर्यन, More »

Inauguration Of KAK’s SALON By Prominent Labour Leader Shri Abhijeet Rane As Chief Guest Of Honor

Inauguration Of KAK’s SALON By Prominent Labour Leader Shri Abhijeet Rane As Chief Guest Of Honor

Kakoli Meghani, owner “Kak’s Salon” – a premium beauty and Spa opened her another branch at Four Bunglows Signal , Andheri West in presence of Shri Abhijeet Rane, Ms. Nandita Puri (Chairperson More »

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में मोदी सरकार पर आईसीएमईआई की ऐतिहासिक पुस्तक का अनावरण

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में मोदी सरकार पर आईसीएमईआई की ऐतिहासिक पुस्तक का अनावरण

प्रमुख शिक्षाविद संदीप मारवाह के पास खुश होने की कई वजहें हैं। लंदन में ब्रिटिश संसद के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लॉर्ड रामी रेंजर द्वारा “8 इयर्स ऑफ मोदी सरकार : More »

द आर्टिसन अवार्ड्स २०२३ की थीम इंडिया मॉडर्न – द वर्ल्ड ऑफ आर्ट मीट्स मॉडर्न ज्वेलरी थी

द आर्टिसन अवार्ड्स २०२३ की थीम इंडिया मॉडर्न – द वर्ल्ड ऑफ आर्ट मीट्स मॉडर्न ज्वेलरी थी

मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में, जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (जीजेईपीसी) ने देश की प्रतिष्ठित ज्वैलरी डिजाइन प्रतियोगिता, आर्टिसन अवॉर्ड्स २०२३ के बहुप्रतीक्षित 6वें संस्करण के विजेताओं की More »

Gautam Entertainment’s Music Album JOGIYA Released

Gautam Entertainment’s Music Album JOGIYA Released

Chief Minister Thakur Sukhwinder Singh Sukhu released the video album ‘Jogiya’ produced by Jagat Gautam sharma Entertainment at Hotel Marina Shimla. On this occasion, the Chief Minister extended best wishes for the More »

8 Years Of Modi Sarkar Book Released In British Parliament

8 Years Of Modi Sarkar Book Released In British Parliament

London, May 20, 2023 – A ground-breaking publication titled “8 years of Modi Sarkar: A Compilation of Achievements” has taken the Indian diaspora by storm as it was unveiled by Lord Rami More »

प्रेम सागर सिंह ने आज से लखनऊ में शुरू किया ” प्यार ना माने पहरेदारी”

प्रेम सागर सिंह ने आज से लखनऊ में शुरू किया ” प्यार ना माने पहरेदारी”

सीपी पैराडाईज मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म “प्यार ना माने पहरेदारी ” फ़िल्म की शूटिंग आज से लखनऊ में शुरू हो गई है । नवाबों की More »

 

Even today the literary journey of Poojashree continues

आज भी साहित्यिक यात्रा जारी है साहित्य की मीरा पूजाश्री का

चर्चाओं के बीच : साहित्य की मीरा पूजाश्री

राजस्थान की तपती रेत को रौंद कर मायानगरी मुम्बई तक पहुंचने वाली लेखिका पूजाश्री अपने साहित्य में भारत की कला संस्कृति को सरंक्षित करते हुए फ़िलवक्त उसके प्रचार प्रसार में गतिशील हैं। हिंदी और राजस्थानी दोनों भाषाओं में 18 से अधिक पुस्तकों को सृजित करने वाली पूजाश्री का जन्म 29 मार्च 1951 को हुआ था। बचपन से ही विचारों को, भावनाओं को अपने शब्दों से स्वरूप प्रदान करने वाली पूजाश्री मास्टर ऑफ आर्ट्स में साहित्यरत्न हैं। हिंदी,संस्कृत,राजस्थानी,उर्दू और मराठी भाषा पर पूर्ण अधिकार रखती हैं। साथ ही साथ  आज के हिंदी साहित्य में सर्वोच्च स्थान रखती हैं। पूजाश्री निर्भीकता से अपनी लेखनी से समाज की कुरीतियों, नीतियों पर प्रहार करने से भी नहीं चूकतीं और अपनी साहित्यिक यात्रा जारी रखी हुई हैं।

‘पनघट'(काव्य संग्रह), ‘रेखाएं'(काव्य संग्रह), ‘रेत है रातनालीअ'(राजस्थानी काव्य संग्रह), ‘ नारी यदि चाहे तो'(कहानी संग्रह), ‘मेरे आराध्य'(भक्ति काव्य संग्रह), ‘देश मेरे'(देश भक्ति गीत), ‘राम कथा और तुलसीदास'(गद्य व पद्य), ‘प्रणय पराग'(काव्य संग्रह), ‘छद्मवेश’, ‘ओलख रा उजियारा'(राजस्थानी कहानी संग्रह), ‘शुभ मंगल'(राजस्थानी काव्य संग्रह), ‘तिश्नगी’ (नज़्म संग्रह), ‘रोसनी री सुई'(राजस्थानी कविता संग्रह), ‘ज़िंदगानी री जोगण'(राजस्थानी कविता संग्रह), ‘अभिलाषा'(सरस अखंड काव्य), ‘मेलो'(राजस्थानी), ‘वंदे मातरम बाल साहित्य बाल साहित्य(राजस्थानी), ‘सत्यमेव जयते'(हिंदी), और ‘योग कवंल'(योग पर रचनाएं हिंदी) जैसी कई पुस्तकें पूजाश्री की, पाठकों तक पहुंच चुकी है। पूजाश्री की तीन अन्य पुस्तकें वर्तमान समय मे प्रकाशाधीन हैं।

पूजाश्री को उनकी लेखकीय गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए, मानस संगम(कानपुर) द्वारा साहित्य पुरुस्कार, राष्ट्रीय आत्मा स्मारक द्वारा श्रीमती जय देवी शुक्ला पुरुस्कार, राजस्थानी गीतों के लिए जनपदीय सम्मान और मानव कल्याण संघ(साहित्य लोक) प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश द्वारा सहित्यश्री पुरुस्कार, हम सब संस्था(ठाणे, महाराष्ट्र) द्वारा सार्वजनिक सम्मान, अखिल भारतीय सहियकार अभिनंदन समिति(मथुरा, उत्तरप्रदेश) द्वारा कवियत्री महादेवी वर्मा सम्मान, साहित्यकार सम्मेलन(उज्जैन) द्वारा सम्मान पत्र, महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी द्वारा मुंशी प्रेमचंद साहित्य पुरुस्कार, नारायणी साहित्य अकादमी (दिल्ली) द्वारा नारायणी सम्मान और कई तरह के परुस्कारों से नवाज़ा जा चुका है। देश विदेश के सभी मुख्य पत्र पत्रिकाओं में छप चुकी और अपनी प्रथम मंचीय रचना मुम्बई की धरती पर पढ़ने वाली और साहित्य की मीरा के नाम से ख्याति प्राप्त लेखिका पूजाश्री हिंदी साहित्य की वर्तमान दशा को देख कर काफी व्यथित व विचलित नज़र आती हैं। पूजाश्री ने साहित्य के माध्यम से सेवा समर्पण सहयोग सदभावना युक्त संदेश लोगों तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया और उनका संघर्ष आज भी जारी है।

बकौल पूजाश्री आज अंग्रेजी का बोलबाला है। नई पीढ़ी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ कर निकाल रही है….वैसे आज के दौर में हिंदी साहित्य पाठ्यक्रमों से बाहर निकलता प्रतीत होता है…ये शुभ संकेत नहीं है। मैं अपना समय ज़िन्दगी सबकुछ साहित्य को अर्पण कर चुकी हूँ। मेरी इच्छा है कि संदेशपरक साहित्य पाठकों तक पहुंचे। जिसका घोर अभाव आज के दौर में दिखाई देता है…

  

फिर भी अंतिम समय तक मैं साहित्य के माध्यम से समाज की सेवा करती रहूँगी ।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Print Friendly, PDF & Email